Skip to main content

राखी: भाई बहन का प्रेम । रोमांच । rakhi | love between brother and sister | The Romanch |

राखी

Rakhi-theromanch.com



पिछले चार दिन से सीमा उदास थी। हो भी क्यों न, राखी जो आ रही थी। हर बार उसके भैया उसके घर आते थे। दस साल के बच्चे की मां अपने भैया के सामने बच्ची हो जाती थी। प्रेम से राखी बांधती थी। जबरदस्ती मिठाई खिलाती थी और रुपए के लिए जिद करती थी।

शादी के इतने सालों के बाद जब दूसरों की अपेक्षाओं मे वो कुशल गृहिणी, गम्भीर स्त्री, परिपक्व मां थी, वहीं अपने भैया के लिए वह अब भी लाडो थी, गुड़िया थी जिनके सामने वह एक साथ हंस भी सकती थी, रो भी सकती थी और गुस्सा भी हो सकती थी।

इतने सालों से जिस भाई से इतना प्यार, इतना दुलार करती थी वह इस साल नहीं आ सकता था यह सोचकर वह छुप-छुप कर रोए जा रही थी। कैसे आता उसका भाई, वह तो आठ महीने पहले इस संसार को छोड़ कर ही चला गया है।

महीनों तक वह रोई, बीमार भी हो गई और फिर ठीक होकर घर आ गई। रोना तो बंद हो गया था पर भैया की सूरत आंखो से न गई थी, उनका दुलार न भूल पायी थी। रह-रह कर वो याद आ ही जाते थें लेकिन धीरे-धीरे जिंदगी सामान्य हो गई। रोना बंद हुआ पर चार दिन पहले जब बाजार मे राखियों की दूकान देखी तो फिर से वही चालू हो गया।

गोलू ने तो पूछा भी था कि मां क्यों इतना उदास हो। तब तो झूठ बोलकर कि बस सिर मे दर्द है उसको फुसला दिया था लेकिन अमृत को पता चल गया था। उन्होने प्यार से समझाया, मन बहलाया, बाहर लेकर भी गए लेकिन आज उन्हें भी तो जाना था। कविता उनका भी तो इंतजार कर रही होगी। गोलू भी उनके साथ चला गया था और वो अकेली रह गई।

पढ़ें कहानी 'पथिक'

अकेली हॉल मे बैठी उसने मोबाइल उठाया। गैलरी मे जाकर भैया की तस्वीरें देखने लगी। उनका चोटी खींचना, गाल नोचना, गोलू के साथ आइसक्रीम नाक पर लगाकर पोज देना।

उसके गालों पर दो आंसू ढुलक गए।

“भैया!” उसके होठों से धीमा स्वर निकला और अतीत के पन्ने मे वह खो गई।

“भैया! छोड़िए ना मेरा कान” सीमा ने एक आंख बंद करके खुद को छुड़ाते हुए कहा।

“क्यों छोड़ दूं तुझे? शादी हो गई तो भाई को भूल जाएगी। बोलो भला इसीलिए की थी शादी तुम्हारी” रमेश ने डांटने के अंदाज मे कहा।

“अरे भैया कहां भूल गई आपको मै? भला मै आपको भूल सकती हूं कभी? बोलो?” अपने कान को सहलाते हुए उसने कहा।

“हां तभी पिछले पंद्रह दिन मे खुद से एक भी फोन नहीं किया। मुझे ही करना पड़ता है और तब भी तू दो मिनट मे रख देती है” रमेश ने अपनी आंखे बड़ी की।

“अरे तो भैया वहां घर मे सब होते हैं, काम होता है करने को। आपने ही तो कहा था वहां जाना सबका ध्यान रखना, अच्छे से रहना” उसने नकल की।

“अरे मेरी बिट्टू!” रमेश ने गले से लगा लिया, “मेरी बिट्टू इतना काम करने लगी है। सबका ध्यान रखने लगी है। बहुत अच्छा मेरी गुड़िया”

“हां भैया! और सब बहुत खुश हैं मुझसे” उसने भैया को देखकर कहा।

“होंगे ही मेरी गुड़िया से, इतनी समझदार जो है”

“लेकिन आप चिंता ना करो भैया! मै आपको कभी नहीं भूलूंगी” उसने चहकते हुए कहा।

“कभी नहीं!” रमेश ने उसके सिर पर हाथ फेरा।

“और आप मुझे रोज फोन करने आएंगे और हमेशा मिलने आएंगे” चुटकी बजाकर उसने कहा।

“हमेशा!”

हॉर्न की आवाज आने से सीमा वर्तमान मे आई। बाहर कोई हॉर्न बजा रहा था। यकायक उसके अंदर रोमांच आया और वह दरवाजे की ओर दौड़ी लेकिन खिड़की से पड़ोस की सिमरन के भाई की गाड़ी देखकर उसके कदम ठिठक गए। उम्मीद से खुश हुआ चेहरा पल भर मे उसी तरह निराश हो गया। वह वापस से अंदर की ओर लौटने लगी।

हॉर्न की एक और आवाज आई। वह झट से घूम गई। यह आवाज उसके दरवाजे के पास से ही थी। उसके घर के सामने से ही आई थी। उसने दौड़कर दरवाजा खोला।

भैया की गाड़ी थी।

उसका चेहरे की हैरानी चरम पे थी। उसने गाड़ी को ध्यान से देखा।

दरवाजा खुला और आरव उतरा। साथ मे भाभी भी थीं।

“भाभी! आरव!” वह आगे आई।

“हां गुड़िया!” भाभी ने कहा।

“आप यहां? आज?”

“हां!” वात्सल्य उनके स्वर मे था, “भैया नहीं हैं तो क्या हुआ, हम तो हैं। हम आएं है गुड़िया के पास राखी बंधवाने।”

“भाभी!” सीमा ने उनका हाथ पकड़ लिया।

“रो मत गुड़िया! तेरे भैया को वहां से अच्छा नहीं लगेगा” भाभी ने सीमा को गले से लगा लिया।

अपने हाथों मे गिफ्ट का पैकेट लिए आरव आंखो मे आंसू लिए मुस्कुरा रहा था।


पढ़ें हमारी अगली कहानी 'विक्षिप्त'

आपको यह कहानी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही नीचे दिए गए फॉलो बटन पे क्लिक करके हमे फॉलो करें और नॉटिफिकेशन को ऑन कर लें ताकि आप हमारी हर कहानी को पढ़ सकें।

हमारी सबसे बेहतरीन कहानी 'अनोखी मछली'

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पश्चिमी एवं भारतीय संस्कृति में अंतर । Difference between Western and Indian civilization. by the romanch

पश्चिम तथा भारतीय संस्कृति में अंतर पश्चिमी संस्कृति और भारतीय दोनों ही संस्कृतियों ने अच्छाई , बुराई , धर्म , ईश्वर , मोक्ष , मुक्ति , पाप-पुण्य , स्वर्ग आदि के विषय में सदियों से चर्चा की है। हज़ारों दृष्टिकोणों के बाद भी किसी ऐसे सटीक निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है कि परम सत्य कैसा है। क्या है। वस्तुतः हम इतने समय के पश्चात भी भूमि पर ही हैं। ऐसे मे ये जानना आवश्यक है कि हमने दोनों शैलियों के मध्य क्या अंतर पाया ? ईश्वर और भगवान मे अंतर पश्चिमी सभ्यता के अनुसार ईश्वर ने अपना संदेश किसी व्यक्ति के द्वारा भेजा , उसी व्यक्ति ने लोगों को उसके विषय मे बताया। उसने ईश्वर के यश की कहानियां सुनाई और तमाम और बातें बताई किंतु उसमें ईश्वर के विषय मे अधिक पता न चला। भारतीय संस्कृति मे भगवान और ईश्वर दो अलग-अलग अर्थ वाले शब्द हैं। भगवान ऐसे महान व्यक्तियों को कहते हैं जिन्होनें हमारे जैसे ही जन्म लिया , इस धरती पर घूमे , जिनका जीवन हमारे जीवन से अधिक संघर्षपूर्ण रहा किंतु उन्होनें कभी हार नहीं मानी। वे आगे बढ़ते गए और उसके संकल्प , उसकी क्षमताओं को हमने सामान्य मनुष्य से बढ़कर मा

क्या हैं भगवान? (भगवद्गीता) what is God? (bhagwadgeeta)

 क्या हैं भगवान? (भगवद्गीता) what  is God? (Bhagwadgeeta) भगवान क्या हैं? संसार मे व्याप्त हर धर्म, हर सम्प्रदाय किसी ना किसी पराभौतिक शक्ति को मानता है। कोई स्वयं की आत्मा को सर्वोच्च स्थान देता है तो कोई ऊपर आसमान मे बैठे किसी परमात्मा को। कोई जीव को ही सब कुछ कहता तो कोई प्रकृति को सब कुछ कहता है। सनातन संस्कृति की खास बात यह है कि यह संसार मे उपस्थित प्रत्येक वस्तु को ईश्वर की एक रचना मानकर संतुष्ट नही होती बल्कि यह प्रत्येक वस्तु में ईश्वर का वास खोजती है और इसकी यही सोच इसे ईश्वर के लिए किसी स्थान पर जाने को प्रोत्साहित करना अनिवार्य नही समझती बल्कि प्रत्येक स्थान पर ईश्वर की उपस्थिति को सिखाकर व्यक्ति को ईश्वर के पास ले आती है। सनातन मे सब कुछ है। ऐसा कुछ नहीं जो इसमें नही है। इसने हर एक परिभाषा दी है स्वयं भगवान की भी। भगवद्गीता के सांंतवे अध्याय के चौथे श्लोक मे श्रीभगवान कहते हैं- भूमिरापोSनलो वायुः खं मनो बुद्धिरेव च। अहंकार इतीयं मे भिन्ना प्रकृतिरष्टया॥                                   - (अध्याय 7, श्लोक 4) पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, मन, बुद्धि तथा अहंकार- ये आठ प्रका

नीलिमा: एक वैश्या से प्रेम । सच्चे प्यार की लव स्टोरी A Short Love Story in hindi । kahani (love story), short story, love story in hindi । रोमांच । The Romanch

नीलिमा  (प्रेम कहानी) Neelima is a short love story from Romanch. Sad Story, Love Story, love story hindi, romantic love story, love, pain and romance.  नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है हर्ष वर्धन सिंह और आप आए हैं रोमांच मे आज फिर नीलिमा अरविंद के घर आयी थी। लगभग एक घंटे मे उसने काम खतम किया और पैसे लिये। लौटते वक़्त एक पल भर को रुकी और घूमी और फिर कुछ शिकायती अंदाज मे कहा ,” क्या साहब क्यों अपना पैसा हम लौंडियों पर बर्बाद करते हो ? कहा था आपसे पर आप हो कि मानते ही नही , बार-बार बुला लेते हो।“ अरविंद के सपाट चेहरे पर चिरपरिचित सी मुस्कान आ गयी। “आप बस मुस्कुराइये।“ उसका भाव और अधिक शिकायती था। “तुम अपने एक ग्राहक को क्यों कम करना चाहती हो।“ “अरे हम लोग उन लोगों की रातें रंगीन करते हैं जिनकी भूख उनके घर मे पूरी नही होती पर आप तो जवान हैं शादी काहे नही कर लेते ?” “अरे महारानी अब यहीं बातें करोगी या जाओगी अपने किसी और ग्राहक के पास।“ नीलिमा अपनी तेज चाल मे उसके कमरे से निकल गयी। आज उसने हरी चमकीली साड़ी पहनी थी , उसके होठों पर गहरी लाल लिपस्टिक और गालों पर गुलाबी