Skip to main content

स्वतंत्र बुलबुल Hindi Kahani(love story) short story in hindi । रोमांच । The Romanch |

स्वतंत्र बुलबुल

Swatantra Bulbul is a short love story from Romanch. Love of father, sad story, love story, short story, hindi kahani.

(कहानी)

                      image source: google
“सोना कहाँ है?” शुशीला ने पूछा।
“बुलबुल को भी स्वतंत्र रहने का अधिकार है।“ खाली पिंजरा लेकर मनोहर जी अंदर आये।
वो बुलबुल है बाहर गयी तो निकल लेगी कहीं। पक्षी और बिटिया घर मे ही रहे तो अच्छा है।
“अगर उसको हमसे प्यार हो गया होगा तो यहीं आसपास के किसी पेड़ पर रहेगी वो और अगर प्यार ना हुआ तो जहां मन होगा वहां रहेगी। सबकी अपनी अपनी मर्जी है।“
ये लोग आपस मे बात कर ही रहे थे कि उनकी बिटिया अंदर आ गयी।
“पापा मुझे आपसे कुछ कहना है?”
“हां बोलो बेटा।“
“पापा! आई एम फॉलेन इन लव। स्वीटी ने कहा तो मनोहर जी एकदम से उछल पड़े। उन्होने ये नहीं सोचा था कि उनकी बिटिया कुछ ऐसा कहने वाली है।
हालात को काबू रखते हुए उन्होनें पूछा “ कौन है वह?”
डरते हुई स्वीटी ने कहा,” आदिल नाम है उसका।"

Swatantra Bulbul is a short love story from Romanch Ki Duniya. Love of father, sad story, love story, short story, hindi kahani.

48 की उमर हो गयी थी मनोहर जी की और ऐसी बहुत सी अफवाहें सुन चुके थे जिसमें लड़की के साथ लव-जिहाद जैसी घटनायें हो चुकी थी। पर यहां बिटिया का प्रेम था और वो कभी नही चाहते थे कि उनकी बिटिया किसी भी तरह की मुसीबत में फसे। परिस्थिति की गम्भीरता को समझते हुए उन्होनें बिटिया के आग्रहपूर्ण चेहरे को देखा और मुस्कुराया “ठीक है बेटा। उसके घर वालों को बुला लो। हम भी समझ ले कि हमारी बिटिया किस परिवार की बहू बनना चाहती है।“
स्वीटी खुशी से पापा के लिपट गयी और आई लव यू पापा की रट लगा ली।
उसके जाने के बाद शांत खड़ी शुशीला जी आयी और बैठ कर बोली,”आप ये क्या करने जा रहें अगर कुछ गलत हुआ तो?”
“तो क्या करूं? अब अपनी बिटिया को खो दू क्या?”
“पर?”
“तुम चिंता मत करो शुशीला, मै अपनी बिटिया का हाथ किसी ऐसे वैसे के हाथ में नहीं दूंगा।“

इस बात को तीन दिन बीत गये थे और इस दौरान स्वीटी कई बार आदिल से परिवार को लाने की बात कर चुकी थी पर वो हर बार टालता जाता था। इधर मनोहर जी भी उससे दो-तीन बार पूछ चुके थे। स्वीटी को कोई जबाब देते नहीं बन रहा था अपने पिता को। मनोहर जी ने उससे कह दिया कि अगर परिवार नहीं आ रहा तो वही आ जाये कुछ बातें हो जाये फिर बाद मे परिवार से मिल लेंगे।
स्वीटी को ये सही लगा तो उसने आदिल से कहा कि वही आ जाये तो उसने दो‌-तीन बाद आने को कहा पर उसके बाद भी वो नही आया।
अब स्वीटी को भी उसके प्यार में बहानेबाजी दिखने लगी थी।

Swatantra Bulbul is a short love story from Romanch Ki Duniya. Love of father, sad story, love story, short story, hindi kahani.

मनोहर जी उसकी मनोदशा को समझ पा रहे थे। आखिर पिता थे वे। एक शाम को अकेले बैठे देखा बिटिया को तो चले आये पास में और बैठ गये बगल मे। स्वीटी ने पापा को बगल मे देखा तो थोड़ा सम्भल गयी। पिता जी ने प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरा और वह अपना सिर पापा के कंधे पर रख दी। बालों को सहलाते हुए मनोहर जी बोले “क्या वह बहाने बना रहा है?”
“हां शायद।”
“हो सकता है उसे कोई काम हो।”
“वो सही से बात भी नही कर रहा अब जैसे पहले करता था।”
मनोहर के दिमाग मे अपनी बेटी के मन की बात जानने की इच्छा और बढ़ गयी। वे धीरे से बोले, “तो क्या तुम लोगों ने कभी आगे की योजनायें नहीं बनायी?”
  “उसने बस एक बार कहा था कि अगर हमारे घर वाले तैयार नही हुए तो वो मेरे साथ किसी और जगह चलेगा जहाँ हम एक नयी दुनिया मे रहेंगें”

Swatantra Bulbul is a short love story from Romanch Ki Duniya. Love of father, sad story, love story, short story, hindi kahani.

एक ठंडी लहर मनोहर के शरीर मे दौड़ गयी। उसका डर सही था। उसकी परी किसी राक्षस के हाथ मे जाने वाली थी। अपनी आवाज के रुंधेपन को हटाते हुए वे धीरे से बोले “तो क्या मेरी लाडो मुझे छोड़ कर जाने वाली थी?”
स्वीटी की आंखो मे आंसू आ चुके थे वह पापा के सीने से लिपटकर बोली “नहीं पापा! मै आपको छोड़कर कहीं नही जाने वाली।“
“और वो लड़का?” अपने मन का आखिरी प्रश्न बड़ी सहजता से पूछा।
“पापा मै जान गयी हूं वह केवल मेरा लाभ पाना चाहता था। वह मेरे मन को नही बस मेरे शरीर को प्राप्त करना चाहता था और मुझको मेरे घर से अलग करना चाहता था बस्। पर अब मै उसको जान गयी हूं और अब मै उससे कभी बात नही करूंगी।“
आंखों में आंसू और होठो पर मुस्कुराहट लिये मनोहर जी ने ऊपर देखा तो उनकी सोना बुलबुल उड़कर सामने पेड़ पर बैठी थी।


समाप्त॥

Swatantra Bulbul is a short love story from Romanch Ki Duniya. Love of father, sad story, love story, short story, hindi kahani.

Comments

Popular posts from this blog

सोमनाथ लिंग की कथा (story of Somnath Temple) Mythology

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र में वेरावल बंदरगाह, प्रभास क्षेत्र मे स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों मे प्रथम स्थान पर आता है। ऐतिहासिक रूप से अत्यधिक उतार-चढ़ाव झेलने वाला यह मंदिर अपने वैभव के लिए सदैव ही विश्वविख्यात रहा है। सभी ज्योतिर्लिंगों की कथा शिवपुराण की कोटिरुद्रसंहिता से ली गई है। सोमनाथ लिंग की कथा शिवपुराण की कोटिरुद्रसंंहिता की एक कथा के अनुसार प्रजापति दक्ष ने अपनी सत्ताइस कन्याओं का विवाह चंद्रदेव से किया थ। चंद्रदेव को उन सत्ताइस मे से रोहिणी ही सर्वाधिक पसंद थी जिससे वे सबसे अधिक प्रेम प्रदर्शित करते थे। दक्ष की अन्य छब्बीस कन्याएं इस बात से दुखी होकर अपने पिता के पास गई और अपनी समस्या बताई। दक्ष ने चंद्रदेव को समझाया कि उन्हे सभी पत्नियों को बराबर प्रेम व सम्मान देना चाहिए। यद्यपि प्रजापति ने चंद्रदेव को समझाया किंतु फिर भी वे रोहिणी के प्रति ही आसक्त रहे और इस बात से रुष्ट होकर प्रजापति ने उन्हे श्राप दिया कि जाओ क्षय रोग से पीड़ित हो जाओ। चंद्र के क्षय होने से समस्त लोकों मे हाहाकर मच गया। सभी देवता, देवराज इंद्र तथा कुछ ऋषिगण भगवान ब्रह्मा ...

पश्चिमी एवं भारतीय संस्कृति में अंतर । Difference between Western and Indian civilization. by the romanch

पश्चिम तथा भारतीय संस्कृति में अंतर पश्चिमी संस्कृति और भारतीय दोनों ही संस्कृतियों ने अच्छाई , बुराई , धर्म , ईश्वर , मोक्ष , मुक्ति , पाप-पुण्य , स्वर्ग आदि के विषय में सदियों से चर्चा की है। हज़ारों दृष्टिकोणों के बाद भी किसी ऐसे सटीक निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है कि परम सत्य कैसा है। क्या है। वस्तुतः हम इतने समय के पश्चात भी भूमि पर ही हैं। ऐसे मे ये जानना आवश्यक है कि हमने दोनों शैलियों के मध्य क्या अंतर पाया ? ईश्वर और भगवान मे अंतर पश्चिमी सभ्यता के अनुसार ईश्वर ने अपना संदेश किसी व्यक्ति के द्वारा भेजा , उसी व्यक्ति ने लोगों को उसके विषय मे बताया। उसने ईश्वर के यश की कहानियां सुनाई और तमाम और बातें बताई किंतु उसमें ईश्वर के विषय मे अधिक पता न चला। भारतीय संस्कृति मे भगवान और ईश्वर दो अलग-अलग अर्थ वाले शब्द हैं। भगवान ऐसे महान व्यक्तियों को कहते हैं जिन्होनें हमारे जैसे ही जन्म लिया , इस धरती पर घूमे , जिनका जीवन हमारे जीवन से अधिक संघर्षपूर्ण रहा किंतु उन्होनें कभी हार नहीं मानी। वे आगे बढ़ते गए और उसके संकल्प , उसकी क्षमताओं को हमने सामान्य मनुष्य से बढ़कर मा...

केदारनाथ शिवलिंग की कथा(Story of Kedarnath Shivlingam) Mythology

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले मे हिमालय की गोद मे स्थित केदारनाथ धाम पांचवा ज्योतिर्लिंग तथा छोटा चार धाम मे से एक धाम भी है। सभी ज्योतिर्लिंगों की कथा शिवपुराण की कोटिरुद्रसंहिता से ली गई है। केदारनाथ शिवलिंग की कथा भगवान शिव के पांचवे ज्योतिर्लिंग का नाम केदारनाथ है जिसकी पौराणिक कथा दी जा रही है। भगवान विष्णु के अवतार नर और नारायण बदरिकाधाम(बद्रीनाथ) मे रहकर तपस्या किया करते थे। एक बार उन्होने एक पार्थिवशिवलिंग बनाया और उसकी अराधना करने लगे। उन्होने भगवान शिव से प्रार्थना की कि वे शिवलिंग मे विराजकर उनकी प्रार्थना स्वीकार करें।  उनकी प्रार्थना पर भगवान शिव उस केदारतीर्थ मे प्रकट हुए और वहीं स्थित हो गए। भगवान के इस स्वरूप का नाम केदारनाथ हुआ।